– आई टी आई मोड़ के समीप हुई दुर्घटना, पुलिस कर रही जांच
बक्सर खबर। शहर के आई टी आई मोड के समीप दुर्घटना में रविवार की दोपहर युवक की मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, पवन कुमार (21 वर्ष) पिता कमला यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह दुर्घटना नगर थाना क्षेत्र के चौसा-बक्सर मुख्य पर आईटीआई मोड़ के समीप हुई। इस संबंध में पूछने पर नगर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया मृतक औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारिमपुर गांव का रहने वाला था। पायसन प्रो बाइक से दो लोग नया बाजार मोड की तरफ जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हो गई।
हालांकि वे दूसरे युवक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे सके। स्थानीय सूत्रों ने पूछने पर बताया बाइक पर दो लोग सवार थे। तेज गति से बाइक मोड पर घुमि। वहां ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ा। पीछे बैठा युवक सीधे सड़क पर आ गिरा। उसके सिर में गहरी चोट लगी। उसकी की मौत हुई है। जो युवक बाइक चला रहा था। वह कुछ दूर तक सड़क पर बाइक के साथ लुढ़क गया। हालांकि उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे सदर अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वैसे इस कारण लापरवाही भी हो सकती है और हेलमेट का उपयोग न करना भी। युवाओं को वाहन चलाते समय बहुत संयम बरतने की जरूरत है।



































































































