बक्सर खबर। आज 31 अक्टूबर की तारीख है। जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता है। साथ ही पूरे देश में एकता दौड़ का आयोजन होता है। जिला प्रशासन ने भी इसकी तैयारी की है। किला मैदान से सुबह 7:30 यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसकी सूचना देते हुए सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने कहा कि शहर के सभी युवा, जागरुक लोग, सामजसेवी व शांति समिति के सदस्य इसमें जरुर शामिल हों। किला मैदान में एकत्र हों। वहां से हम सभी निर्धारित समय पर साथ दौड़ में शामिल होंगे।
































































































