बक्सर खबर : भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 80 हजार रुपये निकाल घर जा रहे फौजी को अपराधियों ने लूट लिया। घटना ब्रह्मपुर बाजार की है। दोपहर डेढ़ बजे के लगभग कामेश्वर सिंह (35) ग्राम भदसारी थाना बगेन अपने चचेरे भाई के साथ बैंक पहुंचे। निकासी करने के बाद बाइक से दोनों गांव के निकले। पशु मेले के पास एक दुकान के सामने कुछ लेने के लिए दोनों रुके।
अभी उनकी बाइक खड़ी हुई थी। तभी पीछे से दो अपाची बाइक सवार अपराधी उनके पास आए। वे कुछ समझ पाते इससे पहले उनका बैग छीना और बक्सर की तरफ भाग निकले। दोनो भाई उनको देखते हर गए। ग्रामीणों ने बताया यह जवान होली की छुट्टी में गांव आया था। खास रुपये निकालने ही ब्रह्मपुर आए थे। शायद अपराधी बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। तभी तो बाइक खड़ी होते ही रुपयों का बैग छीन लिया।






























































































