-चक्की में हुई पार्टी नेताओं की बैठक, बनी रणनीति
बक्सर खबर। केन्द्र सरकार सभी सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो कुछ भी सरकारी नहीं रहेगा। सबकुछ निजी हाथों में चला जाएगा। इसके खिलाफ बुधवार को राजद ने जिले के चक्की प्रखंड में बैठक की। वहां ब्रह्मपुर के राजद विधायक की मौजूदगी में कार्यकर्ता और नेता जुटे। सबने मिलकर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।
कैसे निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद हो और केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाय। पूछने पर जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने कहा कि विधायक शंभु यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। हम लोग केन्द्र के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लडेंगे। सबकुछ निजी हो जाएगा तो लोगों का क्या होगा। गरीब को तो कोई सुविधा ही नहीं मिलेगी। सबकुछ महंगा जो जाएगा। पहले हवाई अड्डे बेचे अब रेल बेच रहे हैं। इस सरकार के खिलाफ हमारा मुखर आंदोलन होगा। बैठक में जिले के अनेक पार्टी नेता शामिल हुए।


































































































