नेताओं ने कहा बबलू यादव की नियुक्ति से संगठन को मिलेगी मजबूती बक्सर खबर। राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष बबलू यादव का कलेक्ट्रेट रोड स्थित राजद जिला कार्यालय में शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि बबलू यादव जैसे जमीनी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से न केवल किसान संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि पार्टी भी नई ऊंचाइयों को छुएगी।
स्वागत समारोह में प्रदेश महासचिव निर्मला कुशवाहा, संतोष भारती, धनपति चौधरी, इफ्तिखार अहमद उर्फ डूडू अंसारी, भट्टू खान, सतेंद्र आजाद, भाई विवेक, अखिलेश यादव, चंदन सिंह, रामाशंकर सिंह कुशवाहा, दीपक यादव, अफताब आलम, मनजी यादव, ओमप्रकाश माली, आकाश कुमार, ददन आजाद, संजय यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गोपाल कृष्ण, स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह तथा ब्रह्मपुर के विधायक शंभूनाथ यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।