अभाविप की नगर इकाई का पुनर्गठन

0
41

एमवी कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम,नगर अध्यक्ष बने अवनीश कुमार पांडे                                          बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का पुनर्गठन सोमवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री अभिनंदन मिश्रा ने की जबकि संचालन ऋषि नंदन दुबे ने संभाला। शुरुआत परिषद गीत से हुई जिसे प्रियांशु शुभम ने प्रस्तुत किया। इसके बाद जिला संयोजक अविनाश पांडेय, प्रो. रवि प्रभात, मनीष सिंह, प्रियांशु शुभम, अभिनंदन मिश्रा और अंशिका सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख डॉ. रवि प्रभात ने कहा कि एबीवीपी एक ऐसा छात्र संगठन है जो युवाओं में नेतृत्व की भावना जगाता है और उन्हें राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि परिषद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करती है और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों की भलाई के लिए समर्पित है।

वहीं खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी ने संगठन को छात्रों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने वाला बताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह ने कहा कि एबीवीपी सिर्फ छात्र हितों की रक्षा नहीं करता बल्कि युवाओं में देश सेवा और समाज के प्रति योगदान की भावना भी जगाता है। कार्यक्रम के दौरान नगर इकाई 2025-26 की घोषणा जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने की। इसमें-

नगर अध्यक्ष – अवनीश कुमार पांडे

नगर उपाध्यक्ष – पवन कुमार पांडे

नगर मंत्री – अभिषेक गुप्ता

नगर सह मंत्री – विवेक पांडे, संजीत यादव, आदित्य कुमार, पूनम सिंह

जिला एसएफएस प्रमुख – अभिषेक मिश्रा

जिला एसएफडी प्रमुख – आदित्य सिंह

राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक – राहुल कुमार

जिला सोशल मीडिया प्रमुख – नीतीश पटेल

जिला कार्यालय प्रमुख – ऋषि नंदन दुबे

नगर एसएफएस प्रमुख – दिव्यांशु मिश्रा

नगर एसएफडी प्रमुख – हिमानी कुमारी

नगर एनएसएस प्रमुख – हिमांशु कश्यप

राष्ट्रीय कला मंच नगर प्रमुख – सौरभ चौबे

नगर सोशल मीडिया प्रमुख – ज्योति प्रकाश पाठक

नगर खेलो भारत प्रमुख – अंकित कुमार

डुमरांव केंद्र प्रमुख – आशीष कुमार

चौसा नगर प्रमुख – वैभव श्रीवास्तव

इसके अलावा नगर कार्यसमिति सदस्य के रूप में अभिनंदन मिश्रा, अंकुर कुमार, अंकित सिंह, दीपक कुमार, अक्षत कुमार, आलोक मिश्रा, सुधांशु ओझा, राहुल वर्मा, सिमरन मिश्रा, पलक कुमारी और अंशु कुमारी को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विराज सिंह ने किया। मौके पर दुर्गेश पांडे, रोहित मिश्रा, संजीव पांडे, आदित्य गुप्ता, नंदन कुमार, अनिकेत गुप्ता, प्रशांत कुमार, काजल गुप्ता, रजनी कुमारी, खुशबू पांडे, खुशी कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here