-एसपी की अनुशंसा पर डीआईजी ने जारी किया पत्र
बक्सर खबर। राजपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार अंतत: निलंबित हो गए हैं। एक दिन पहले सोमवार को उन्हें लाइन क्लोज कर पद से हटाया दिया गया था। लेकिन, एसपी ने उनके निलंबन की अनुशंसा डीआईजी शाहाबाद को भेज दी थी। आज मंगलवार को सूचना मिली कि संतोष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राजपुर थानाध्यक्ष को लेकर अहियापुर हत्या कांड के पीड़ित परिवारों ने बहुत शिकायत की थी।
मौके पर जितने भी अधिकारी पहुंचे। उनसे पीड़ित पक्ष ने कहा, थानाध्यक्ष आरोपियों के यहां अक्सर आते हैं। यहां पार्टी करते हैं। आप सीसीटीवी खंगाले। एसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। और अंतत: हुआ भी वही। अहियापुर तीहरे हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह धनसोई के थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश अब राजपुर के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।