पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

0
2452

प्रताप सागर के ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ा, चालक फरार                                                                  बक्सर खबर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में एनएच 922 पर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा प्रताप सागर मेथोडिस्ट अस्पताल के सामने हुआ, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान चिलहरी गांव निवासी 45 वर्षीय जगमोहन सिंह के रूप में हुई है। वह पहले झारखंड के धनबाद में रहकर काम करते थे और बीते छह-सात महीनों से गांव लौटे हुए थे। मंगलवार को वे बाइक से डुमरांव जाने के लिए निकले थे, लेकिन एनएच 922 पर पहुंचते ही जिला मुख्यालय की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप वैन को पकड़ लिया और क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, पिकअप चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी मिलते ही नया भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है और फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here