बक्सर खबरः पीकप से सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना मंगलवार शाम 6:00 बजे के लगभग एनएच 84 पर चुरामनपुर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत युवक बक्सर की तरफ से आ रहा था। जबकि पीकप भोजुपर की तरफ से तेज गति में आ रहा था। अचानक पास देने के चक्कर में सामने बैलेंस विगड़ा दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दुसरे को आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल पुहंचाया गया। मौत की पुष्टि थानाध्यक्ष शिवनरायण राम की। उन्होंने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी उमेश कुमार यादव की मौत हुई है। जबकि दूसरे युवक की पहचान शेरपुर निवासी विजय साह पिता बासुदेव साह के रूप में हुई है। वहीं पीकप चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। सूत्रों ने बताया उमेश जमीन की पैमाइस का कार्य करते हैं। यह दोनों लोग बाइक कचहरी से अपने गांव जो रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।


























































































