पटना की लड़कियां और तिरहुत-सारण के लड़कों ने वुशु में दिखाया दम 

0
19

डीडीसी ने विजेता खिलाड़ीयों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित                                              बक्सर खबर। राज्य खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु अंडर-19 बालक/बालिका प्रतियोगिता का समापन नगर भवन में मंगलवार को रंगारंग समारोह के साथ हो गया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन सहयोग देने वाले तकनीकी पदाधिकारियों को भी मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में 45 किलो वर्ग में पटना की शिवानी कुमारी ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। इसी तरह 48 किलो में लक्ष्मी कुमारी, 52 में नैना कुमारी, 56 में खुशी श्रीवास्तव, 60 में श्वेता कुमारी तथा 65 किलो वर्ग में मानसी तिवारी ने पटना प्रमंडल को स्वर्ण दिलाकर बढ़त बनाए रखी। सारण, मुंगेर और तिरहुत प्रमंडल के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

बालक वर्ग में 48 किलो वर्ग में दरभंगा प्रमंडल के पंकज कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 52 किलो में तिरहुत के सुमित कुमार ने स्वर्ण, 56 में बसंत कुमार (तिरहुत), 60 में अनुराग कुमार (सारण), 65 में अभि कुमार (पटना) और 70 किलो वर्ग में विकास कुमार (सारण) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अन्य भार वर्गों 75, 80, 85 और 90 किलो में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। वरीय उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक नारायण वत्स ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का परचम जरूर लहराएंगे। सभी खिलाड़ियों के सुरक्षित घर वापसी की शुभकामनाओं के साथ खेल कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

फोटो – मेडल और प्रमाण-पत्र के साथ विजेता खिलाड़ी और साथ में अतिथि व अन्य

मौके पर कन्हैया जी विशेष शाखा पदाधिकारी, मदन जी कार्यपालक सहायक, अशोक कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, अश्वनी कुमार, राकेश रंजन उपाध्याय, दयाशंकर पाल, त्रिलोकी नाथ तिवारी, वशिष्ठ प्रसाद, अनिल कुमार पाल, शमा परवीन, लवली दर्शनम, वंदना कुमारी सहित बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here