एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पौधारोपण अभियान शुरू

0
43

–विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंघरई पोखरा से हुई शुरुआत                                                              बक्सर खबर। नगर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत शहर में जोर-शोर से की गई। यह पहल भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के निर्देश पर अमृत मित्र फ्रेमवर्क के तहत चलाई जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य शहरी इलाकों में हरित ढांचे को मजबूत करना और बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम करना है।

पहले चरण में शहर के 13 स्थलों को चिन्हित किया गया है, जहां 90 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिलकर पौधारोपण करेंगी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत लोक स्वच्छता पदाधिकारी रवि सिंह ने की। उन्होंने सोहनी पट्टी स्थित सिंघरई पोखरा के आसपास पौधा लगाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक विजय चौरसिया, नगर मिशन प्रबंधक कुमार अविनाश एवं संतोष राय, इमिर्ति देवी, अमृत मित्र, स्वच्छता साथी, सीआरपी एवं बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागी मौजूद रहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here