—-नव संकल्प महासभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज बक्सर खबर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आगामी 8 जून को आरा के रमना मैदान में आयोजित नव संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि महासभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शाहाबाद के सभी जिलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 30 मई को बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भी लोजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रहेगी। इस मौके पर छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा ने कहा कि चिराग पासवान बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर संकल्पित हैं। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जिले से 10 हजार कार्यकर्ता आरा की महासभा में भाग लेंगे। मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। चिराग पासवान की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी इस सभा को जनसैलाब में बदलने को प्रतिबद्ध है।