– पुलिस पर लगा लापरवाही बरतने का आरोप, 21 पहले गायब हुआ था युवक
बक्सर खबर। पिछले 21 दिनों से ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर गांव का गणेश गुप्ता लापता है। परिवार वालों ने इसकी सूचना ब्रह्मपुर पुलिस को दी। लेकिन, अभी तक पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। पीड़ित परिवार का कहना है। पुलिस इस मामले में सिथिलता बरत रही है। जबकि गरीब परिवार बेटे के लापता होने के बाद से दर-दर भटक रहा है। सबसे बुरा हाल उसके मां और पिता का है। जो इस गम में तील-तील कर मर रहे हैं। वहीं उसकी पत्नी भी पथराई आंखों से पति का इंतजार कर रही है।
उन लोगों ने बताया कि हम लोग रघुनाथपुर मुख्य मार्ग में स्थित कुमार मॉल के पीछे रहते हैं। गणेश लाल गुप्ता का पुत्र है। डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। वह मेहनती युवक था। पंजाब नेशनल बैंक के बगल में ठेला लगाता था। पिछले महीने की 12 तारीख को सुबह 9 बजे बाजार गया था। इस दौरान निरंजन शाह के बेटे डब्ल्यू साह व बिट्टू साह ने उसकी खूब पिटाई और गायब करने की धमकी दी। उसी दिन से वह लापता है। चौबीस घंटे तक जब उसका कोई पता नहीं लगा तो परिजन पुलिस के पास गए। तब से लेकर अब तक वे लगातार पुलिस का दरवाजा खटखटा रहे हैं।


































































































