-पिता ने दर्ज कराई शिकायत, नाच पार्टी का संचालक मुख्य आरोपी
बक्सर खबर। बासुदेवा थाना के चकौडा गांव में पांच जुलाई की सुबह एक घर में नर्तकी की लाश मिली थी। सूचना के अनुसार उसने फंदे से लट अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उस अज्ञात युवती की अब पहचान हो गई है। पुलिस ने बताया अनित कुमारी उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र, ग्राम व ग्राम जुमैल की रहने वाली थी। घटना की सूचना पा उसके पिता जवाहर बीते दिन बक्सर पहुंचे।
उन्होंने बासुदेवा थाने की पुलिस से कहा बेटी की हत्या हुई है। उनकी शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें एक नाच पार्टी का संचालक है और दूसरा वह जो युवती को सोनभद्र यहां काम दिलाने के नाम पर ले आया था। हालांकि उन दोनों का नाम पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है। उनकी तलाश जारी है। मुख्य आरोपी वह युवक है। बासुदेवा थाना के चकौड़ा गांव का ही निवासी है। उसी ने युवती को उस घर में रखा था। जहां उसकी लाश मिली थी।