मंत्री ने किया वृक्षारोपण, सदस्यता अभियान की शुरूआत

0
105

बक्सर खबर। केन्द्रीय परिवार कल्याण व स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पीपी रोड में स्थित बैजनाथ जी के टाल के पास भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत की। साथ ही रामलीला मंच के पास वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उनके साथ बक्सर सदर के विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रदीप दुबे,

ब्रह्मपुर से विवेक ठाकुर, राजपुर से उम्मीदवार रहे विश्वनाथ राम एवं बैकुण्ड नाथ शर्मा, हरीशंकर गुप्ता, सत्येन्द्र कुंवर, नवीन राय समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता साथ रहे। इसके अलावा उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। रविवार को वे डुमरांव अन्य दिनारा तथा रामगढ़ विधानसभा क्षे़त्र का दौरा भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here