पुल के पास झाड़ियों में मिला अधेड़ का शव

0
1859

नहीं हुई शिनाख्त,पोस्टमार्टम के बाद जांच तेज, इलाके में फैली सनसनी।                                                 बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार-अरक मार्ग पर सोमवार को हड़कंप मच गया जब अरक पुल के पास झाड़ियों में एक अधेड़ शख्स का शव पड़ा मिला। झाड़ियों के बीच पड़े शव पर खेत की ओर जा रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

शव की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर साइबर सेनानी ग्रुप व सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों से पहचान में मदद की अपील की है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। इधर, इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इसे हादसा मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे हत्या से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here