-दिल्ली के आवास मंत्री सिंधिया से मिले विजय मिश्रा
बक्सर खबर। केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जिले के युवा नेता विजय मिश्र ने दिल्ली पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने बक्सर जिले की सभी पंचायतों को बीबीएनएल स्कीम के तहत वाईफाई से जोड़ने का आग्रह किया। इसकी चर्चा करते हुए विजय मिश्रा ने कहा कि नॉर्थ रीजन के दूरसंचार मंत्री से मिलकर हमने यह आग्रह किया कि आप भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना। सभी पंचायतों को वाईफाई से जोड़ने वाली स्कीम के तहत बक्सर को लाभ दें।
जिला तो छोड़िए बक्सर विधानसभा का क्षेत्र जो मुख्यालय से लगा हुआ है। वहां के गांवों में भी यह योजना लटकी पड़ी है। आज के दौर में जहां इंटरनेट हर शहर और गांव के लिए बहुत जरुरी है। वहां भी इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है। मंत्री के सरकारी आवास हुई मुलाकात के दौरान मैंने उन्हें लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने पहले ही चरण में बक्सर को प्रमुखता देने की बात कही। इससे नई उम्मीद जगी है।































































































