रामरेखा घाट पर सजे मेहंदी के रंग, गंगा स्नान को आई महिलाओं को मुफ्त में लगाया मेहंदी

0
202

विश्व युवा कौशल दिवस पर जन शिक्षण संस्थान की अनोखी पहल                                                          बक्सर खबर। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंगलवार को जन शिक्षण संस्थान द्वारा रामरेखा घाट पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर घाट पर स्नान को आई महिलाओं को मुफ्त में मेहंदी लगाई गई। संस्थान की प्रशिक्षित अनुदेशिकाओं और प्रशिक्षणार्थियों ने इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। गंगा तट के पवित्र रामरेखा घाट पर आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने हाथों पर पारंपरिक मेहंदी रचवाई। यह पहल न केवल महिलाओं को सजने-संवरने का अवसर बना, बल्कि व्यावसायिक कुशलता को पहचान दिलाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास भी रहा।

संस्था के फाउंडर चेयरमैन निर्मल सिंह ने कहा कि कौशल ही वह शक्ति है जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। आज के समय में कौशल विकास के जरिए युवा अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। निदेशक मधु सिंह ने बताया कि “संस्थान न केवल व्यावसायिक प्रशिक्षण देता है, बल्कि लोक संस्कृति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, योग जैसे विषयों पर भी लगातार कार्यक्रम करता रहता है। सावन मास के दौरान मेहंदी, झूला, लोकगीत और सफाई जैसे विषयों पर विशेष आयोजन होंगे।”

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक कार्यक्रम अधिकारी अंकिता कुमारी, लेखपाल प्रशांत पाठक, कार्यालय सहायक प्रभाष केशरी, अनुदेशिका बिंदु कुमारी, श्रुति कुमारी, पुष्पा देवी, गीता देवी, अनु पांडेय, प्रियंका वर्मा, रौनक प्रवीण, बिना देवी, सोनामती सहित कुल 300 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। कुल 52 महिलाओं को लगाया गया मुफ्त मेहंदी। स्नान के लिए आईं महिलाओं ने इस पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here