15 जून से अपलोड होंगे नन्हे वैज्ञानिकों के नए विचार, सरकार देगी 10 हजार का इनाम

0
198

सभी स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के विचार होंगे शामिल                                                         बक्सर खबर। जिले के विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा मौका आ गया है। विज्ञान और नवाचार की दिशा में सोचने वाले बच्चों को अब अपने आइडिया दिखाने का मंच मिलेगा। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत इस साल 15 जून से इन्नोवेटिव आइडियाज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी अपने-अपने विचार स्कूल में जमा करेंगे। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे हर यू-डाइस कोड पर केवल एक सर्वश्रेष्ठ विचार को चयनित कर 15 जून से ऑनलाइन अपलोड करें।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मोहम्मद शारिक अशरफ ने सभी विद्यालयों को इस योजना को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन भी इस योजना को लेकर पूरी तरह गंभीर है और समय-समय पर स्कूलों को दिशा-निर्देश दे रहा है। प्रखंड स्तर पर इसकी निगरानी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी करेंगे। जिस छात्र का विचार चुना जाएगा, उसे भारत सरकार की ओर से 10,000 की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। पिछले सत्र में 69 विद्यार्थियों को यह राशि मिल चुकी है। इस बार लक्ष्य 2000 से अधिक विचार ऑनलाइन अपलोड करने का रखा गया है। इस बार खास बात यह है कि कक्षा 11 और 12 के छात्र पहली बार अपने नवाचार विचार स्कूलों में ऑफलाइन जमा करेंगे। उसके बाद स्कूल उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

संभाग प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि नन्हे वैज्ञानिकों को आगे लाने की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। इसके प्रचार-प्रसार और सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने जिले के सक्रिय शिक्षकों जैसे धनंजय मिश्रा, सुरेंद्र कुमार सिंह, अनीता यादव, प्रमोद कुमार चौबे, विकास कुमार, शिल्पम, ब्रजेश राय, विजयलक्ष्मी पटेल, नफीसा नाज, मनीष कुमार शशि, अनुज कुमार गोंड, ऋतु राज, सत्य प्रकाश शर्मा, रमाकांत सिंह, रीना कुमारी, पम्मी राय, कुणाल किशोर जायसवाल, सोनू कुमार वर्मा और विपिन कुमार सिंह आदि को विशेष जिम्मेदारी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here