बक्सर खबर। आजकल हर नेता की ख्वाइश है। उसका प्रचार हो, इसी लिए मीडिया से पहले नेता अपनी वीडियो और फोटो खूब वाइरल करते हैं। ऐसा करना एक नेता के लिए गंभीर संकट बन गया। पीपी रोड स्थित रविराज नाम के नेता के घर के सामने आज शुक्रवार को बहुत लोग जमा हो गए। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं और किशोरियों की थी। भीड़ इतनी जमा हो गई कि लॉकडाउन फेल हो गया। बात पुलिस तक पहुंची। शहर में कैसा लॉकडाउन है।
इतने लोग यहां एक साथ जमा हो गए। जिनकी संख्या सैकड़ों में है। पुलिस की टीम वहां पहुंची और सबको भगाया। ऐसा करने वाले नेता को थाने लाया गया। ऐसे वक्त में भीड़ जमा करने के कारण उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। उन्हें खबर लिखे जाने तक थाने में बैठाकर रखा गया था। कुछ लोगों ने कहा। आज जो हुआ वैसा अन्य जगह नहीं होना चाहिए। लेकिन, नेता को घबराने की जरुरत नहीं। राजनीति करने वाले के साथ ऐसा होता ही है। कुछ लोगों ने बताया हाल ही में उन्होंने जदयू की सदस्यता ली थी।































































































