बक्सर खबर। रक्तदान महादान है। इसके लिए किसी धन की जरुरत नहीं। सिर्फ परोपकार की भावना का जेहन में होना जरुरी है। आज सामाजिक कार्यकर्ता गिट्टू तिवारी ने सूचना दी। एबी पॉजिटिव ग्रुप के खून की आवश्यकता है। किसी महिला को इसकी जरुरत है। सूचना मिली, सोशल मीडिया पर यह संदेश पत्रकारों को भी मिली। बक्सर पत्रकार संघ के सदस्य राजू कुमार को उसकी सूचना मिली। जिनका ग्रुप वहीं था। और क्या था, पत्रकार की इस समाज का वह हिस्सा है।
जो मान-अपमान झेलकर सबकी मदद करता है। वे पहुंच गए ब्लड बैंक। जहां गिट्टू तिवारी उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया सरिमपुर निवासी सौरभ केशरी के माता जी तबियत खराब होने पर उन्हें 1 यूनिट रक्त की जरूरत पड़ी। उनके परिजन रक्तदाता को खोजने पर मजबूर हो गए, लॉक डाउन की वजह से वहां तक पहुंचने का साहब बहुत से लोग नहीं कर सके। ऐसे में राजू मददगार बनकर पहुंचे।































































































