सदस्यता अभियान के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान बक्सर खबर। जनता दल यूनाइटेड द्वारा बिहार में एनडीए की सरकार बनने और लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के पुनः मुख्यमंत्री बनने की खुशी में रविवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के गोयल धर्मशाला में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की चर्चा करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने राज्य को नई दिशा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेज करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी अभिषेक पटेल, परशुराम तत्वा, प्रिंस बजरंगी, संजय पटेल, सत्य प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, आजाद सिंह राठौर, सीताराम सिंह, दुर्गावती देवी, प्रीति पटेल, हिंगमणि देवी, टूना राम, बबन चौधरी, विजय कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, फूलचंद कुशवाहा, संजय सिंह राजनेता, संतोष मिश्रा, अनुज तिवारी, राजाराम कुशवाहा, श्याम जी वर्मा, सुरेश चौहान, कमलेश गुप्ता, कृष्णा सिंह, सत्यानंद कुशवाहा, रमेश पासवान, सेराज अंसारी, काशीनाथ सिंह, विनोद ठाकुर, राजेश कुशवाहा, प्रभु गोड, संदीप ठाकुर, मोहित कुशवाहा समेत जिला इकाई के तमाम वरीय साथी एवं प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।






























































































