‌‌‌ हुलास की तलवार से भाजपा खेमे में बेचैनी

0
2389

-ब्रह्मपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोजपा का जोरदार प्रदर्शन
बक्सर खबर। एनडीए गठबंधन इस बार ब्रह्मपुर में कुछ बड़ा करेगा। इसका दावा सभी नेताओं ने गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह व संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। जदयू के कई कद्दावर नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जैसे संतोष निराला, विनोद राय व कई प्रमुख नेता। लेकिन, उन चेहरों पर सबका ध्यान रहा। जिन्होंने अपने शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से खुद की दावेदारी मजबूत की। इस सीट से भाजपा के अनेक नेता दावेदार हैं। जिसमें सर्वाधिक चर्चा प्रदीप राय, संतोष राय, पूर्व विधायक दिलमणी देवी आदि की है।

लेकिन, भाजपा के दावेदारों की बेचैनी लोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने बढ़ा दी है। वे भी पूरी ताकत के साथ सैकड़ों वाहन और भारी भीड़ लेकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ऋतुराज सिन्हा को तलवार भेंट की। उनकी यह तलवार शक्ति प्रदर्शन के लिए थी या इस सीट से दावा पेश करने वाले अन्य उम्मीदवारों को कतरने का संदेश। इसकी चर्चा खुब हो रही है। हुलास पांडेय 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से लोजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना भाग्य आजमा चुके हैं।

अपने समर्थकों संग ब्रह्मपुर की सभा में शामिल होने पहुंचे हुलास पांडेय

पिछले चुनाव में लोजपा एनडीए गठबंधन से अलग थी। इसके बाद से ही हुलास पांडेय की नजर इस सीट पर है। और उनका दल एनडीए में मजबूत हैसियत भी रखता है। ऐसे में इस सीट पर उनकी दावेदारी भाजपा के उम्मीदवारों के लिए सिरदर्द की तरह है। हालांकि कार्यक्रम के दौरान सभी दोनों ही दल के नेताओं ने मंच से यही संदेश दिया। हमारा गठबंधन मजबूती से लड़ेगा। नेतृत्व चाहे जिसको मौका दे। अगर आप चाहें तो इस खबर से जुड़ा वीडियो लिंक यहां नीचे दिया गया है। आप उसका भी अवलोकन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here