कुदाल से कर दी हत्या, शव को किया दफन

0
1141

बक्सर खबर। मामूली विवाद में एक युवक ने दूसरे की हत्या कर दी। घटना ईटाढ़ी थाना के लोधास गांव की है। सूचना के अनुसार गुरुवार को मंतोष कुमार सिंह (35) पुत्र मुखदेव सिंह गड्ढ़े में मछली मार रहा था। वहां सत्येन्द्र सिंह पुत्र बद्री सिंह पहुंचा। मैं भी इसी गड्ढ़े में मछली मारुंगा। पहले से मौजूद युवक ने इसका विरोध किया। लेकिन, वहां तो कुछ और होना था। फसाद बढ़ा, सत्येन्द्र के पास कुदाल थी। उसके प्रहार से मंतोष को मारना शुरू किया। इस वजह से उसकी मौत हो गई।

साक्ष्य छिपाने की गरज से उसे वहीं गड्ढ़े में दफन कर दिया। लेकिन शाम के वक्त कुछ लोग शौच आदि के लिए गांव से बाहर गए। उन लोगों ने देखा मिट्टी में किसी का पैर दिख रहा है। सूचना पुलिस को मिली, शव बाहर निकाला गया। आज शुक्रवार को पूरी कहानी सामने आई। उसकी हत्या किसने और कैसे की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्येन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here