गैधरा में भव्य रूप से मनाया गया भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव

0
78

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, विचार गोष्ठी में दिया गया सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश             बक्सर खबर। भगवान वामन की पावन भूमि बक्सर के राजपुर प्रखंड अंतर्गत गैधरा गांव में युवा सम्राट के बैनर तले विप्रबंधुओं द्वारा भगवान परशुराम का प्राकट्य महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को आयोजित इस भव्य आयोजन में आसपास के कई जिलों से सम्मानित विप्रबंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। उपस्थित समस्त पंडितों ने बारी-बारी से भगवान को पुष्पांजलि अर्पित की और आरती की। इसके पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया गया।

धार्मिक मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी, उद्घाटनकर्ता मंजीव मिश्रा तथा हिन्दू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश सम्राट ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। आचार्य मनीष पराशर ने कहा कि भगवान विष्णु ने धरती पर धर्म की रक्षा हेतु दस अवतार लिए। इनमें परशुराम अवतार के बारे में कम ही लोग जानते हैं। भगवान परशुराम न केवल वीरता के प्रतीक हैं, बल्कि भक्ति के आदर्श भी हैं। भगवान श्रीहरि ने परशुराम रूप में अवतार लेकर अधर्म के विरुद्ध संघर्ष किया, जिससे आज की पीढ़ी को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।महोत्सव के दौरान भगवान परशुराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन पाठक और अधिवक्ता पवन पाठक ने की, जबकि मंच संचालन धर्मेंद्र पांडेय ने किया।

गैधरा में आयोजित महोत्सव में शामिल विप्रबंधु

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में ज्ञानप्रकाश उर्फ मिंटू मुखिया, चुनमुन चौबे मुखिया, मुन्ना चौबे जिला मुखिया संघ अध्यक्ष, मोहित दुबे उप प्रमुख, विजय मिश्रा, अमित पांडेय भाजपा नेता, दुर्गा चरण मिश्र प्रमुख, आशिष राय पैक्स अध्यक्ष, विवेकानंद ओझा पैक्स अध्यक्ष, पप्पू पांडेय कजरिया, भुअर पांडेय कजरिया, नीतिश उपाध्याय हकीमपुर, मुखिया अमित राय, डब्लू राय नागपुर, विनोद पाठक, रितेश चौबे, रासबिहारी पाठक, आनंद राय, मदन पाठक, श्याम बिहारी पाठक, रमेश पाठक, तारकेश्वर पाठक, पंकज पांडेय, मोहन तिवारी, अंशु महतो पटना, नंदजी यादव, मंटू शर्मा, अमित पाठक, राम चौबे खीरी, कृष्णा त्रिगुण खीरी, पप्पू पांडेय संगराव, सोनू पांडेय संगराव, त्रियोगी पांडेय संगराव, अनिल पांडेय कजरिया समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here