कल से शुरू होगा भव्य श्री सीताराम विवाह महोत्सव

0
339

18 से 26 नवंबर तक चलेगा अष्टयाम संकीर्तन, राम कथा, रामलीला और कृष्ण लीला                                       बक्सर खबर। सिद्धाश्रम, नया बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में इस वर्ष भी महर्षि खाकी बाबा सरकार के 56वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में नवदिवसीय भव्य सीताराम विवाह महोत्सव, विशाल सत्संग समारोह और 24वां पाटोत्सव 18 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की जानकारी देते हुए महन्त राजाराम शरण दास ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने-खाने की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित की गई है।

महोत्सव में प्रतिदिन दमोह की मंडली द्वारा अष्टयाम हरिनाम संकीर्तन, सुबह 6 से 9 बजे तक रामचरितमानस नवाह पारायण और पूर्वाह्न में कृष्ण लीला का आयोजन होगा। दोपहर भोजन प्रसाद के बाद मिथिला पदों पर आधारित सीताराम विवाह झांकी, और प्रतिदिन सायंकाल 3 से 6 बजे तक श्रीधाम वृंदावन के जगदगुरु राजेन्द्र देवाचार्य जी महाराज द्वारा राम कथा का वाचन होगा। रात 8 बजे से 12 बजे तक पूज्य मामाजी के परिकरों द्वारा नित्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस महोत्सव में ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, मोरारी बापू जी, बसांव पीठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज, रमेश भाई ओझा जी, अयोध्या के लक्ष्मण किला से मैथिली रमण शरण जी महाराज, राघवाचार्य जी महाराज, विदेहनंदिनी शरण जी सहित कई महान संतों और विद्वानों का आगमन प्रस्तावित है। सभी संतों के सत्संग और प्रवचन से भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक आनंद प्राप्त होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्चैयूब चैनल SRI HARYE NAMAH पर भी उपलब्ध रहेगा।

फोटो -सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम और महंत राजाराम शरण दास जी महाराज

रामलीला का क्रम इस प्रकार रहेगा- 18 नवंबर : श्री गौरी-शंकर विवाह लीला 19 नवंबर : अवतार प्रयोजन, श्री जय-विजय लीला 20 नवंबर : श्री राम जन्म एवं बाल लीला 21 नवंबर : सीता जन्म तथा विश्वामित्र-आगमन से अहिल्या उद्धार लीला 22 नवंबर : जनकपुर प्रवेश एवं नगर दर्शन 23 नवंबर : प्रभु मिलन तिथि पर श्रद्धांजलि, पुष्प वाटिका लीला एवं रात्रि में धनुषयज्ञ 24 नवंबर : मटकोर एवं राम बारात शोभायात्रा 25 नवंबर : रात्रि 7 बजे से भव्य श्री सीताराम विवाह 26 नवंबर : श्री राम कलेवा। महंत राजाराम बाबा ने बताया कि सभी कार्यक्रम इस बार आश्रम परिसर में ही होंगे। बुधवार अपराह्न डेढ़ बजे कथा के लिए व्यासपीठ सजी जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि समय पर पहुंचकर कथा और लीला का रसपान अवश्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here