लड़की का डांस वीडियो वायरल करने वाले गए जेल

0
1922

बक्सर खबर। ब्रह्मपुर थाने में एक युवती ने पिछले दिनों शिकायत दर्ज कराई। मेरे डांस का वीडियो वायरल किया गया है। इसे मुझे और मेरे परिवार को बहुत शर्मसार होना पड़ा है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर जांच की और आरोपी युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की युवती पूनम (काल्पनिक नाम) की शिकायत पर एक जूलाई को मामला दर्ज किया था। जिसमें पीडि़ता का आरोप था कि बहला फुसला कर सोनू कुमार व रघुनाथपुर की आरती कुमारी उसे ले गई। आस्केट्रा में नाचने का दबाव बनाया। उन लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर डाल कर वायरल कर दिया। जिससे हमारे परिवार के छवि को काफी नुकसान पहुंचा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी। मंगलवार को देर रात सफलता मिली। बुधवार को आरोपी जेल भेज दिए गए। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष गणेश राम ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here