ट्रैक्टर की चपेट में आकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत, चालक फरार

0
985

बाल-बाल बचा मजदूर, ट्रैक्टर जब्त, हरनी चट्टी के पास हुआ हादसा                                                            बक्सर खबर। जिले के कोरान सराय थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा मजदूर बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। यह हादसा शुक्रवार की दोपहर कोरानसराय-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर हरनी चट्टी के समीप हुआ। मृतक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चांदू डिहरा गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक प्रसाद पिता विंध्याचल प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक उसी गांव का 39 वर्षीय पप्पू पासवान है, जो हल्की चोट के साथ बच गया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों कमधरपुर गांव में निर्माण कार्य कर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे करीब 3:30 बजे हरनी चट्टी के पास पहुंचे, सामने से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क पर आ गया। अशोक प्रसाद की मोपेड ट्रैक्टर के आगे के दोनों पहियों के बीच में जा घुसी। टक्कर के कारण पीछे बैठा पप्पू पासवान सड़क के दूसरी ओर जा गिरा जिससे उसकी जान बच गई। उसके पास प्लास्टिक का झोला मिला, जिसमें करनी, बसूली, साहूल आदि औजार थे, जिससे साफ है कि दोनों भवन निर्माण कार्य में लगे थे। घटना की जानकारी मिलते ही कोरान सराय थानाध्यक्ष अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और मोपेड को जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here