सेंट्रल जेल में गांजा लेकर घुस रहा होमगार्ड सिपाही रंगेहाथ पकड़ाया

1
3044

-जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर नगर थाने में प्राथमिकी
बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल बक्सर में ड्यूटी करने वाला होमगार्ड का सिपाही गांजा और खैनी के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रामकिशुन सिंह इसी जिले के नावानगर के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ प्रभारी जेलर राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है। सुबह साढ़े छह बजे के लगभग ड्यूटी के दौरान जेलर से उनका आमना-सामना हुआ। बातचीत के दौरान उन्हें कुछ संदेह हुआ।

उन्होंने रामकिशुन की तलाशी लेनी चाही। इतने में वह जेलर से उलझ गया। अमर्यादित आचरण कर उन्हें अपमानित करने लगा। विवाद बढ़ा तो उसने अपने पास मौजूद खैनी और गांजा को आस-पास बिखेर दिया। ताकि वह पकड़ में नहीं आए। लेकिन, हंगामा होता देख जेलर के बुलावे पर कुछ कक्षपाल वहां आए और उसे पकड़ लिया गया। जमीन पर फैले गांजा व खैनी को एकत्र किया गया। पुलिस के अनुसार गांजा की मात्रा 25 ग्राम और खैनी की मात्रा लगभग 50 ग्राम  है।

बरामद गांजा व खैनी की पुड़िया

जेल प्रशासन ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों और नगर थाने को दी। पुलिस ने इसकी प्राथमिकी दर्ज करते हुए होमगार्ड के सिपाही को हिरासत में ले लिया है। यह मामला इस बात की गवाही दे रहा है। जेल के अंदर मादक पदार्थ पहुंचाने वाले लोग यहां काम करने वाले ही हैं। जिनकी मदद से ऐसा होता है। इस संबंध में पूछने पर पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने कहा इसकी शिकयत जर्द कर ली गई है। आरोपी होमगार्ड सिपाही हिरासत में है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here