‌‌‌ खतरे के निशान से नीचे उतरा गंगा का पानी

0
212

-रफ्तार है धीमी, चार घंटे में एक सेमी हो रहा कम 
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। आज शुक्रवार को अपराह्न पांच बजे पानी खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर नीचे उतर गया। अर्थात फिलहाल पानी का उच्चतम स्तर 60.31 मीटर है। जिस गति से यह कम हो रहा है। उसके अनुरूप अगले 12 घंटे बाद पानी तीन सेंटीमीटर कम होगा। यह खबर राहत देने वाली है। विशेषकर वैसे लोगों के लिए जिनके गांव के रास्ते व घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लेकिन, गति धिमि होने की वजह से फिलहाल प्रत्यक्ष प्रभाव एक दिन बाद ही समक्ष में आएगा।

अपने जिले में खतरे का निशान 60.32 मीटर तथा चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर अंकित है। पिछले एक माह के दौरान चार बार गंगा खतरे के निशान को छू चुकी हैं। अनुभवी लोग बताते हैं, जिउतिया तक पानी घटता व बढ़ता रहता है। लेकिन, अब वह तिथि भी जब महज तीन दिन शेष बची है। शायद इसके बाद उफनती गंगा के राहत मिले। देश के अन्य राज्यों और पर्वतीय प्रदेशों में हो रही भारी बारिश के कारण ऐसी स्थिति बार-बार उत्पन्न हो रही है। इस वजह से गंगा किनारे रहने वाले लोगों को हमेशा सजग रहने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here