बक्सर खबर। भगवान वामन का जन्म बक्सर में हुआ था। भाद्रपद के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि को वे इस धराधाम पर प्रकट हुए। भगवान विष्णु का यह पांचवा व पहला मानव अवतार है। इस शुभ तिथि को बक्सर में उस जगह मेला लगता है। जहां उनका मंदिर स्थित है। अर्थात जेल रोड में, सुमेश्वर स्थान घाट से लेकर त्रिमुहानी तक हजारों की संख्या में लोग गंगा स्नान करते हैं। प्रति वर्ष यह मेला लगता है। पहले जेल परिसर में एक छोटा और शांत मंदिर हुआ करता था।
जिसमें भगवान वामन का एक तस्वीर और उनके लिए एक छोटा खटोला वहां रखा गया था। मंदिर में उनके द्वारा स्थापित एक छोटा शिवलिंग विद्यमान था। शास्त्रों में ऐसा वर्णन है वे भगवान शिवलिंग की पूजा करते थे। लेकिन अब यहां नया मंदिर बनाया गया है। जिसमें वामन भगवान की प्रतिमा लगाई गई है। यहां मेले के दिन दर्शन पूजन के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं।
वामन भगवान के जन्म और बक्सर से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:-






























































































