-नगर परिषद के कर्मियों को भी दिए 170
बक्सर खबर। महिला अल्पावास गृह की सवासिनें मास्क का निर्माण कर रही हैं। आज मंगलवार को उनके द्वारा पुलिस और नगर परिषद को मास्क सौंपे गए। जो लोग फ्रंट लाइन वर्कर के रुप में काम कर रहे हैं। उनकी मदद करने का यह तरीका इस संस्था ने अपनाया है। जिसका संचालन महिला विकास निगम पटना द्वारा होता है।
स्थानीय केन्द्र की परामर्श दात्री प्रियंका कुमारी व संचालन की व्यवस्था देखने वाले मोनालिसा प्रशिक्षण केन्द्र के विनोद सिंह ने आज पुलिस कप्तान यूएन वर्मा से मिलकर डेढ़ सौ मास्क प्रदान किया। कप्तान ने उनके इस नेक प्रयास के लिए धन्यवाद दिया। विनोद सिंह के अनुसार नगर परिषद के 170 कर्मचारियों के लिए भी मास्क दिए गए। हम आगे भी इस तरह का कार्य करेंगे।































































































