बक्सर खबर। शहर के दर्जी मोहल्ला के रहने वाले बड़क मियां लापता हो गए हैं। यह मामला शुक्रवार का है। परिजनों के अनुसार सुबह घर से टहलने गए थे। फिर वापस नहीं लौटे। उनकी तलाश के लिए घर वाले काफी परेशानी। हालांकि परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं। लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। इसकी सूचना परिजनों ने बक्सर नगर थाने को भी दी है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मदद के लिए यह तस्वीर मुहैया कराई गई है। परिजनों ने एक नंबर भी उपलब्ध कराया है। अगर किसी को इस बारे में कोई जानकारी है तो 8271397018 नंबर पर सूचना दे सकते हैं।































































































