जमीन कब्जा करने के नाम पर चली गोली, सात नामजद

0
1865

बक्सर खबर। नगर के गोलंबर के समीप बावन बिगहा में शुक्रवार को फिर गोली चली। जमीन कब्जा करने की नियत से हुए विवाद में सत्यम तिवारी गैंग ने गोलीबारी की। जब मामला बिगड़ा तो सभी वहां से फरार हो गए। ऐसा करने वालों के खिलाफ हप्पु सिंह ग्राम मझरियां ने शिकायत दर्ज कराई है।

मुफस्सिल पुलिस ने पूछने पर बताया हमारे यहां सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें सत्यम तिवारी, सुंदरम तिवारी, मदन तिवारी, आदि को नामजद किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी जितेन्द्र चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। वही सत्यम तिवारी गैंग को लेकर शुक्रवार की दोपहर गोलंबर गया था।

add

जहां जमीन की घेराबंदी के लिए यह विवाद हुआ। सूत्रों के अनुसार यह सबकुछ सिर्फ दहशत फैलाने की नियत से हुआ। किसी को निशाना बनाने की तैयारी नहीं थी। गोलंबर के पास जो बावन बिगहा की विवादित जमीन है। उसमें सारा का सारा भूखंड विवादित है। जिसके पास गुंडई का जोर रहता है। वह जमीन कब्जा करता है। जिसके कारण अक्सर विवाद होता रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here