पर्यावरण संरक्षण एक दिन का काम नहीं: डॉ राम नरेश राय

0
60

इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में धरा गया हरियाली का बीजारोपण                                                          बक्सर खबर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इटाढ़ी रोड स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज परिसर में सैकड़ों पौधे लगाए गए और हरित भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ राम नरेश राय के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने पौधारोपण के दौरान कहा, “प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी सिर्फ एक दिन की नहीं है, यह एक सतत प्रक्रिया है। हर नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।”

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी बढ़-चढ़ कर शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से सह प्राध्यापक आरएन यादव, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. सोनू प्रताप चौधरी एवं दीपिका शुक्ला ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। लैब असिस्टेंट्स, नैट्स, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्टाफ की सहभागिता ने आयोजन को सामूहिक और प्रेरणादायी रूप दिया। यह कार्यक्रम “द ग्रीन बक्सर प्रोजेक्ट” के तहत संपन्न हुआ, जिसमें परियोजना से जुड़े नोडल अधिकारी शशिरंजन ओझा, रविशंकर मिश्रा और रितेश यादव की विशेष उपस्थिति रही। इन सभी ने न केवल आयोजन में भाग लिया, बल्कि खुद पौधे लगाकर उदाहरण भी पेश किया। कॉलेज प्रशासन ने जानकारी दी कि आने वाले समय में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों और हरित अभियानों के माध्यम से समाज में “ग्रीन बक्सर” का संदेश फैलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here