इंजीनियरिंग कॉलेज में फ्रेशर्स का धमाल

0
896

आदित्य तिवारी मिस्टर फ्रेशर और खुशी कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया                                                       बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में रविवार को फ्रेशर फ्यूजन 2.0 का आयोजन हुआ। यह फ्रेशर पार्टी 2023 बैच के छात्रों ने 2024 बैच के नवप्रवेशियों के स्वागत के लिए आयोजित की। कॉलेज ऑडिटोरियम रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट से सजा था, जहां संगीत, नृत्य और तालियों की गूंज देर तक सुनाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. राम नरेश राय ने सह प्राध्यापकों डॉ. आरएन यादव, डॉ. अंजनी तिवारी, डॉ. श्यामलाल और अन्य शिक्षकों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अध्यापकों को बुके भेंटकर सम्मानित भी किया गया। नवप्रवेशी छात्रों ने डांस, सोलो गीत, नाट्य मंचन और अन्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक दीर्घा में बैठे सीनियर्स और शिक्षकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। निर्णायक मंडल के फैसले के अनुसार कंप्यूटर साइंस शाखा के आदित्य तिवारी को मिस्टर फ्रेशर और सिविल शाखा की खुशी कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया।

दोनों को ट्रॉफी, मेडल और अवार्ड से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में आकृति, आनंद रंजन, विद्या रश्मि, सुष्मिता रानी लाल, प्रीति चौधरी, गौतम कुमार, डॉ. गौरव, विजय कुमार, डॉ. रीना कुमारी और कुमारी नीलू शामिल रहे। पूरा आयोजन 2023 बैच ने संभाला। छात्र आयोजकों में अंकित कुमार, विशाल कुमार, नवनीत कुमार, अश्विनी कुमार, रणवीर कुमार, प्रभात शंकर सिंह, राज कुमार, बित्तु कुमार, उत्कर्ष शर्मा, आदित्य रंजन, अनमोल शरण, शुभम कुमार, सौरव कुमार, राकेश कुमार दुबे और सर्वोत्तम कुमार का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here