बक्सर खबर। अपराधियों ने आज सोमवार की रात 9:00 बजे के लगभग डुमराव में गोलीबारी कर दहशत फैला दी। अनजान ब्रह्म बाबा स्थान के समीप स्थित बाइक दुकान पर हुई गोलीबारी में वहां काम करने वाले कर्मचारी को 4 गोलियां लगी हैं। घायल भरत साह को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार गोली उसके हाथ और पैर में लगी है। सूचना के अनुसार यह दुकान पप्पू शाह की है। कुछ माह पूर्व अपराधियों ने फोन पर दुकान मालिक से रंगदारी मांगी थी। आज दुकान बंद होने से ठीक पहले बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे। उन्होंने गोली चलाई जो कर्मचारी को जा लगी। उस समय दुकान पर मालिक के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। भरत डुमराव नगर के टेढ़की बाजार के रहने वाले हैं। घायल को उपचार के लिए फिलहाल डुमराव से बक्सर अस्पताल रेफर किया गया है।
































































































