-जिला प्रशासन ने जनवरी माह में किया हर मोर्चे पर बेहतर काम
बक्सर खबर। बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोकथाम तभी संभव है। जब लोग स्वयं जागरुक हों और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इसके लिए हर जिले में सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। पिछले जनवरी माह में इसके लिए हर स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें अपने जिले ने बेहतर कार्य किया। इतना ही नहीं पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता मिले। इस दिशा में भी त्वरित कार्य किया है।
इसको देखते हुए बिहार सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा। क्योंकि उनके निर्देशन में जिले की टीम ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। यहां तक की स्कूली छात्रों को भी इससे अवगत कराया गया। दुर्घटना में कैसे कमी आए। इस पर विशेष जोर दिया गया। सूचना के अनुसार 17 फरवरी को अधिवेशन भवन पटना में इसके लिए कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को पुरस्कृत किया जाएगा।































































































