बक्सर खबर। समाजसेवा में सदैव तत्पर रहने वाले..समाजसेवी बासुदेव सिंह की सोमवार को पहली पुण्यतिथि मनाई गइ। स्वर्गीय बासुदेव सिंह नगर के नया बाजारवार्ड नं 5 के स्थाई निवासी थे। उनके पुत्र और समाजीक कार्यकर्ता ओम जी यादव एवं परिजनों द्वारा रात्रि पहर में गरिबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा उन्होंने हमेशा दूसरों की मदद की। आज उनकी इच्छा को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार अशोक मिश्रा, दिनेश जायसवाल, रामाशंकर यादव, रिंकू यादव आदि मौजूद रहे। इन लोगों ने रेलवे स्टेशन से लेकर अन्य मंदिरों के आस-पास मिले कमजोर वर्ग के लोगों को मदद दी गई।
कंबल का वितरण करते ओम एवं उनके साथी

































































































