‌‌‌डीजीपी का औचक निरीक्षण, पुलिस महकमें में हड़कंप

0
1345

बक्सर खबर। राज्य के साथ जिले की पुलिस व्यवस्था बेहतर नहीं है। इसे दुरूस्त करने की जरुरत है। जिसके लिए डीजीपी स्वयं जिलों का दौरा कर रह हैं। इसकी खबरें पढ़ रहे पुलिस वालों के होश तब उड़ गए। जब पता चला कि स्वयं डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय औचक निरीक्षण को पहुंच गए हैं। वे शाम के अचानक डुमरांव अनुमंडल के कोरानसराय थाना पहुंच गए। किसी तो इसकी जानकारी तक नहीं थी। जब थानेदार को पता चला कि डीजीपी थाने में हैं तो उनके चहरे पर हवाई उड़ने लगी।

अन्य पदाधिकारी भी थाने की तरफ दौड़े। सूचना के अनुसार डीजीपी के साथ एडीजी सुनील कुमार भी हैं। यह दोनों अधिकारी बगैर किसी सूचना के अचानक ट्रेन से जिले में पहुंचे। एक गाड़ी हायर की और कोरानसराय पहुंच गए। सूचना के अनुसार वे अब थाने से निकल चुके हैं। उन्होंने वहां की स्टेशन डायरी और कुछ कागजात भी लिए हैं। वे अब जिला मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे हैं। सभी वाले पुलिस अपनी वर्दी को चुस्त एवं टेबल को साफ करने में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here