कांग्रेस ने ऐतिहासिक परंपरा के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

0
63

डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में झंडातोलन, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प                           बक्सर खबर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में प्रातः 8:15 बजे स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस के पहले जिलाध्यक्ष स्वर्गीय श्रीचंद मंदिर के नाम से विख्यात ऐतिहासिक स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर डॉ. पांडेय ने अपने वरिष्ठ नेताओं को नमन करते हुए कांग्रेस की ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाया।

झंडातोलन के बाद अपने संबोधन में डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने का दिन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को संविधान दिया और आज भी आम जनता के अधिकारों की मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। इसके उपरांत प्रातः 9:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में झंडातोलन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और आम लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है और आगे भी जनता की आवाज बनेगी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here