-तेज आंधी व तूफान की संभावना, हो सकती है हल्की बारिश
बक्सर खबर। मौसम विभाग ने एलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे अर्थात अपराह्न पांच से आठ के मध्य तेज हवा चलेगी। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। अगर आपको विशेष जरुरी कार्य नहीं हो तो बाहर निकलने से बचे। इस दौरान तेज आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
खासकर बच्चों को बेवजह घर से बाहर नहीं जाने दें। सूचना के अनुसार आरा, बक्सर, भभुआ, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण व सीवान में ऐसा होने का अनुमान है। अर्थात घर का पानी और पावर दोनों बचा कर रखें। क्योंकि अगर तीन घंटे बाद इस आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हुई तो लेने के देने पड़ सकते हैं।]
































































































Aa gya toofan