– नए सत्र के लिए अध्यक्ष बने सत्यदेव प्रसाद, कार्य समिति का हुआ गठन
बक्सर खबर। बक्सर का चेंबर ऑफ कॉमर्स अब पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है। क्योंकि इसका निबंधन राज्य कमेटी के साथ हो गया है। इसकी महत्वपूर्ण बैठक 27 मई को पटना में हुई। पिछले दिनों राज्य कमेटी की मौजूदगी में शहर के होटल रिवर फ्रंट में बैठक हुई थी। जिसमें नई कमेटी का गठन कर पटना बुलाया गया था। इसकी जानकारी देते हुए सचिव दौलत गुप्ता ने बताया कि हमारी नई कमेटी में नए सत्र के लिए सत्यदेव प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया है।
साथ ही 40 सदस्यों की कमेटी भी बनी है। उस सूची के साथ हम लोग पटना पहुंचे थे। मंगलवार को वहां बैठक हुई। जिसमें सत्यदेव प्रसाद अध्यक्ष, संजय मिश्रा उपाध्यक्ष, रोहतास गोयल आदि साथ गए थे। बिहार चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष सुभाष पटवारी, पूर्व अध्यक्ष पी के अग्रवाल उपाध्यक्ष, प्रदीप चौरसिया तथा कमिटी के सभी सदस्यों के उपस्थिति में निबंधित हेतु कागजी कार्रवाई पूर्ण की गई।

जिसमें कार्यकारिणी के सदस्यों की विधिवत बक्सर चेंबर ऑफ कॉमर्स की कमेटी को मान्यता प्रदान की गई। नए पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं। सत्यदेव प्रसाद अध्यक्ष, रोहतास गोयल उपाध्यक्ष, संजय मिश्रा उपाध्यक्ष, दौलत चंद गुप्ता सचिव, दीपक अग्रवाल कोषाध्यक्ष, रवि निर्मल सह सचिव, विनय कुमार सह सचिव, बृजकिशोर सिंह संगठन सचिव। इसके अलावे 40 सदस्य और भी हैं।