बक्सर को मिलेगा आध्यात्मिक राजधानी का दर्जा

0
1471

प्रधानमंत्री मोदी ने लिया संज्ञान, विश्वामित्र सेना की पहल लाई रंग                                                       बक्सर खबर। अध्यात्मिक व धार्मिक नगरी बक्सर के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए पत्र का असर दिखने लगा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पत्र में उठाई गई मांगों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। श्री चौबे को खुद प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन कर जानकारी दी गई कि उनके पत्र पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस खबर से विश्वामित्र सेना के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। श्री चौबे ने कहा, “यह सिर्फ एक पत्र नहीं, बक्सर की आत्मा की पुकार थी, जिसे प्रधानमंत्री जी ने सुना।”

बक्सर वह धरती है जहां भगवान राम ने गुरु विश्वामित्र से शिक्षा ली, जहां अहिल्या का उद्धार हुआ और जहां ऋषि च्यवन ने आयुर्वेद की खोज की। अब इन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। श्री चौबे ने बताया कि उनकी 10 प्रमुख मांगों में से कई पर जल्द प्राथमिक कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इनमें शामिल हैं: बक्सर को बिहार की आध्यात्मिक राजधानी घोषित करना,गुरु विश्वामित्र की भव्य प्रतिमा निर्माण,ऋषि च्यवन के नाम पर स्मारक की स्थापना,धार्मिक पर्यटन सर्किट का विकास। विश्वामित्र सेना ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब जनजागरण अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि जिले का हर नागरिक इस परिवर्तन का भागीदार बने। श्री चौबे ने विश्वास जताया कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बक्सर एक नई पहचान पाएगा वह केवल पौराणिक नगर नहीं, सनातन चेतना की राजधानी बनेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here