बसपा प्रभारी महावीर यादव को एजुकेशन एक्सपो में मिला सम्मान

0
74

बिहार विजन फाउंडेशन ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित                                           बक्सर खबर। पटना में आयोजित बिहार विजन फाउंडेशन के एजुकेशन एक्सपो में जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के महावीर यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और शिक्षकों को भी सर्टिफिकेट, मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बसपा के जिला प्रभारी महावीर यादव को यह सम्मान बिहार विजन फाउंडेशन के फाउंडर सोनी तिवारी द्वारा अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर दिया गया।

सम्मान मिलने के बाद उन्होंने कहा कि बक्सर और ब्रह्मपुर के लिए ये गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र के बच्चों और शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मान मिला है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि एजुकेशन एक्सपो के जरिए छात्रों को देश के विभिन्न कॉलेजों और डिग्री कोर्स की जानकारी मिलेगी, जिससे उन्हें करियर चुनने में आसानी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद ब्रह्मपुर विधानसभा सहित पूरे जिले में उनके प्रशंसकों  में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here