भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मोदी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प 

0
69

बूथ जीतो अभियान, मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में गरजे कार्यकर्ता                                                       बक्सर खबर। बाईपास रोड स्थित शिवप्रभा मैरेज हॉल में गुरुवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत, बिहार के युवा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। हॉल में कार्यकर्ताओं ने युवा जागा है, अबकी बार भाजपा सरकार के नारे लगाए। हर युवा के चेहरे पर विजय का आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का जज्बा साफ झलक रहा था।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ मैदान में डटा है। कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ता रूपेश दूबे सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन सुदृढ़ीकरण का प्रण लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here