बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बक्सर आने वाले हैं। उनका आगमन 27 सितम्बर को प्रस्तावित है। आगमन पर उनका जोरदार स्वागत हो। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को गोयल धर्मशाला में पार्टी की बैठक हुई। पार्टी जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें चर्चा हुई कि उनका स्वागत राजपुर में सबसे पहले होगा। उसके उपरांत चौसा में।
स्वागत समारोह का मुख्य आयोजन कला संस्कृति मंच पर होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से पुनीत सिंह, बलराम दूबे, निर्भय राय, चौधरी राम विनोद राय, मदन दुबे, कवीन्द्र दुबे, धनंजय त्रिगुण, धनंजय राय, जयप्रकाश राय, आशानंद सिंह, विनोद राय, विश्वनाथ राम, शंभू नाथ पांडे, सिद्धनाथ सिंह, अमरेन्द्र पांडेय, लक्ष्मण शर्मा, धनंजय राय, सुनील सिंह, जयप्रकाश चौबे, इंद्रेश पाठक, अशोक पासवान, दुर्गावती चतुर्वेदी व मंडल अध्यक्ष प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।































































































