—-राजपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मिला बड़ा सहारा बक्सर खबर। जिले की राजनीति में बुधवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता एवं बसपा के पूर्व प्रत्याशी पंकज राम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह कदम पटना के सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में उठाया। सदस्यता दिलाते हुए राजेश राम ने पंकज राम को कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि पंकज राम लंबे समय से भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं और अब कांग्रेस में आकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जल्द ही कई और बड़े नेता कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पंकज राम ने कहा कि मैं पूरी निष्ठा से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करुंगा। आने वाले चुनाव में जिले की चारों विधानसभा सीटें महागठबंधन की झोली में जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण पाठक, अमरेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र धारी सिंह, मोहन दुबे, राजेंद्र ओझा, पंकज उपाध्याय, लक्ष्मण उपाध्याय, डॉ. सत्येंद्र ओझा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।