-मदद को समय से नहीं पहुंची 112 की गाड़ी
बक्सर खबर। सड़क पर टहलने वाले आवारा पशु अक्सर लोगों के लिए खतरा साबित हो जाते हैं। ऐसा ही सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी अरुण कुमार उपाध्याय के साथ हुआ। वे बक्सर से चौसा की तरफ जा रहे थे। तभी चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर महादेवा घाट के समीप उनकी बाइक एक गधे से जा टकराई। वे सड़क पर गिरे तो किनारे रखे पत्थर से माथा टकरा फट गया। बुरी तरह से घायल अरुण कुमार को लोगों ने मदद पहुंचाई।
112 पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी गई। लेकिन, समय से वाहन नहीं पहुंचा तो उन्हें ऑटो से उन्हें अस्पताल भेजा गया। बातचीत के दौरान पता चला कि अरुण स्वयं सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी है। जहां से अपने गांव लौट रहे थे। वे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत भांवरकोल थाना के कबीरपुर गांव के निवासी हैं। जहां से बाइक से जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हो गई।
































































































