भोजपुरी साहित्य जगत में शोक की लहर, नहीं रहे अतुल मोहन

0
163

—-पटना में ली अंतिम सांस, बक्सर में होगा अंतिम संस्कार                                                                   बक्सर खबर। भोजपुरी और हिंदी साहित्य जगत के प्रसिद्ध साहित्यकार व चर्चित लघुकथाकार अतुल मोहन प्रसाद का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और पटना के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां शनिवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बड़े भाई, वरिष्ठ पत्रकार और भोजपुरी साहित्य मंडल के अध्यक्ष अरुण मोहन भारवि ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर पटना से बक्सर स्थित बंगाली टोला स्थित आवास पर लाया जा रहा है। वहां पहुंचने के बाद पारिवारिक और सामाजिक श्रद्धांजलि के बीच उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अनुज अतुल मोहन प्रसाद अपने प्रभावशाली लेखन और सहज भाषा-शैली के कारण पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से भोजपुरी साहित्य मंडल सहित जिले के साहित्यकारों, कवियों और पाठकों में गहरा शोक व्याप्त है। सभी ने उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here